रांची- राजधानी रांची में गैंगवार होते-होते रह गया.अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था. कुख्यात अपराधी संदीप थापा और आनंद वर्मा के बीच खूनी संघर्ष होने ही वाला था,इसी दौरान पुलिस अचानक पहुंच गई.सुखदेव नगर थाना के बिरला मैदान के पास यह मुठभेड़ होती. पुलिस ने कुख्यात संदीप थापा को हथियार के साथ धर दबोचा है. चार अन्य अपराधियों को भी धर दबोचा गया है बताया जा रहा है कि रातू रोड स्थित इंद्रपुरी मोहल्ले में फायरिंग भी हुई है.गैंग के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.सूचना मिलते ही इस पीसीआर और अन्य थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची.दोनों गैंग के अपराधियों की तलाश जारी है.पुलिस के लिए यह एक सफलता मानी जा रही है.
Crime Update : रांची में संदीप थापा और आनंद वर्मा गैंग के भिड़ने से पहले पुलिस आ धमकी*

Published at:22 May 2022 11:06 PM (IST)
Tags:News