धनबाद(DHANBAD) - दानापुर रेल मंडल के बड़हिया स्टेशन पर सुबह 10 बजे से चल रहे धरना -प्रदर्शन के कारण निम्नलिखित ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. 22.05.2022; मार्ग परिवर्तन कर चलने वाली ट्रेनें- 08440 पटना-पूरी पूजा स्पेशल यात्रा प्रारंभ दिनांक 22.05.2022 भाया पटना-गया-प्रधानखंटा-आसनसोल होकर चलेगी , 02328 उपासना एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 21.05.22 को डीडीयू-गया-प्रधानखंटा-आसनसोल होकर चलेगी, 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 22.05.22 को भाया आसनसोल-प्रधानखंटा-गया-डीडीयू होकरचलेगी , 12305 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 22.05.22 को भाया आसनसोल-प्रधानखंटा-गया-डीडीयू होकर चलाया जाएगा.
बड़हिया स्टेशन में पटरी पर जमे आंदोलनकारी, कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन

Published at:22 May 2022 05:46 PM (IST)
Tags:News