☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आफत की आंधी : पेड़ और बिजली खंभे गिरने से लोग हो रहे घायल, मौन है प्रशासन

आफत की आंधी : पेड़ और बिजली खंभे गिरने से लोग हो रहे घायल, मौन है प्रशासन

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - मानगो शांति नगर के रहने वाले कृष्ण गोपाल दुबे का इकलौता बेटा राहुल दुबे स्ट्रीट लाइट का खंभा गिरने से बुरी तरह घायल हो गया है. वह टीएमएच में भर्ती है. जहां उसे चेहरे की बेहतर सर्जरी के लिए उच्च स्तर के अस्पताल जाने की सलाह दी गई है. घायल छात्र अरका जैन यूनिवर्सिटी, आदित्यपुर में मैनेजमेंट का छात्र है.

जमशेदपुर

घटना के संबंध में पिता कृष्ण गोपाल दुबे ने बताया कि शनिवार को अपनी कक्षा अटेंड करके उनका बेटा राहुल दूबे अरका जैन यूनिवर्सिटी से वापस अपने घर मानगो लौट रहा था. बिष्टुपुर कांतिलाल अस्पताल से आगे जब वह मानगो की तरफ बढ़ रहा था. तब अचानक तेज़ हवा चलने लगी. हवा के तेज रफ्तार में सड़क के बीचों बीच लगी स्ट्रीट लाइट की पोल अचानक उसके मोटरसाइकिल के ऊपर गिर गई. जिससे वह गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गया और मौके पर ही मूर्छित हो गया. पीछे किसी कंपनी की बस आ रही थी जिसमें मौजूद लोगों ने उसे अपने बस में बैठा कर टाटा मुख्य अस्पताल ले जाकर छोड़ा और राहुल की जेब से फोन निकालकर राहुल के पिता कृष्ण गोपाल दुबे को फोन कर जानकारी दी. राहुल की स्थिति सही नहीं है.

मुकदमा करने की मांग

वहीं डॉक्टरों ने बताया कि राहुल के चेहरे की सर्जरी होना जरुरी है. बेहतर सर्जरी के लिए इसे उच्च स्तर के अस्पताल में ले जाना होगा. राहुल का हाल चाल जानने भाजपा नेता विकास सिंह अस्पताल पहुंचे और कहा उपायुक्त महोदया को शहर में लगे हुए सभी स्ट्रीट लाइट के खंभों के मजबूतीकरण की तकनीकी जांच अभियंताओं से करानी चाहिए. विकास सिंह ने मांग किया है कि जिस एजेंसी के द्वारा स्ट्रीट लाइट का खंभा लगाया गया है उस पर मुकदमा होना चाहिए.

रिपोर्ट : अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर

 

 

 

 

Published at:22 May 2022 05:18 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.