☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सारंडा में वेब सीरिज की शुटिंग : नक्सलियों के अत्याचार पर बन रही फिल्म, बॉलीबुड स्टार मनोज वाजपेयी मुख्य भूमिका में

सारंडा में वेब सीरिज की शुटिंग :  नक्सलियों के अत्याचार पर बन रही फिल्म, बॉलीबुड स्टार मनोज वाजपेयी मुख्य भूमिका में

चाईबासा ( CHAIBASA) -  एशिया प्रसिद्ध सारंडा जंगल में स्थित अजीताबुरु लौह अयस्क की बंद खादान में फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता मनोज वाजपेयी अपनी पूरी टीम के साथ फिल्म जॉराम की शूटिंग करने में व्यस्त हैं.  भीषण गर्मी के बावजूद  पूरी टीम के साथ फिल्म के विभिन्न दृश्यों की शूटिंग में नजर आए,  कलाकारों द्वारा खदान में अलग-अलग सेट तैयार कर उसपर विभिन्न दृश्यों खदान के भीतर का मनोरम दृश्य को फिल्माया जा रहा है.

नक्सलियों के अत्याचार पर फिल्म

देवाशीष माखिजा के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज जॉरम के शूटिंग में सुपर स्टार मनोज बाजपेई, जीशान आयुव समेत कई स्टार गुआ डाक बंगला में ठहरे हैं. जानकरी के अनुसार फ़िल्म सिमडेगा जिले के जोरम गांव की कहानी पर आधारित है. यह वेब सीरीज़ झारखंड में जल जंगल जमीन के सिद्धांत पर केंद्रित है, जिसमें आधुनिकीकरण के नारे के साथ जंगलों को क्षति पहुंचाने, आदिवासियों का जमीन हड़पने, विद्रोह तो दूसरी ओर नक्सलियों का अत्याचार से ग्रस्त झारखंड के परिपाटी को दर्शाने का प्रयास किया गया है. इस सीरीज को महाराष्ट समेत झारखंड के गुआ एंव आसपास के माइंस क्षेत्र के साथ विश्व प्रसिद्ध सारंडा जंगल में फिल्माया जा रहा है. इस वेब सीरीज  में गुआ के कई युवक को छोटी भूमिकाओं में नजर आएंगे.

सारंडा के कई युवक सुरक्षा बल के जवान की भूमिका में

सारंडा के युवकों ने बीएसएफ के वर्दी पहन कर शूटिंग किया, इससे उनका मनोबल काफी ऊंचा हुआ है. युवक शूटिंग के दौरान चेक पोस्ट पर Ak-47 लेकर जवानों की तरह निगरानी करते नजर आए. हालांकि इस स्टारर वेब सीरीज "जॉरम" के बारे में ज्यादा जानकारी पब्लिकली नहीं दी गई है. इसका मुख्य वजह इस फिल्म के निर्माण पर काफी पैसा लगना और फिल्म से जुड़ी कुछ भी जानकारी लीक होने से फिल्म पर असर पड़ना मुख्य वजह बताया जा रहा है।हालांकि शूटिंग स्थल पर किसी भी बाहरी को जाने और वहां की तस्वीरें खिंचने पर प्रतिबंध लगाया गया ।इस वेब सीरीज़ को देखने के लिए दर्शकों को अभी इंतजार करना होगा। शूटिंग स्थल पर विशेष सुविधा अनेक कैमरा विभिन्न एंगल से लगाकर शूटिंग की जा रही है। शूटिंग स्थल पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये.  स्थानीय लोगों में भी मनोज बाजपेयी से मिलने और फोटो खिंचाने की भारी भीड़ उमड़ रही है. 

रिपोर्ट - संदीप गुप्ता, राजेश्वर पांडेय, सारंडा, चाईबासा

Published at:22 May 2022 04:10 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.