धनबाद(DHANBAD) - भारत में सती प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले और उस प्रथा को खत्म करा कर ही दम लेने वाले राजा राममोहन राय की 250 वीं जन्म तिथि पर धनबाद की बंगाली कल्याण समिति ने लुबी सर्कुलर रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कहा कि 1772 के 22 मई को इस महापुरुष का जन्म हुगली जिला में हुआ था.
राजाराम मोहन राय को एक समाज सुधारक एवं आधुनिक भारत का पिता भी कहा जाता है. तमाम विरोध के बावजूद सती प्रथा उन्मूलन कानून बनवाने में वह सफल रहे. बंगाली कल्याण समिति की ओर से पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चौधरी, जय देव मित्रा ,उपाध्यक्ष अंजन चक्रवर्ती, समीरन सरकार ,संजय मुखर्जी, चंदन पाल एवं अन्य सदस्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद थे.
