✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरों पर......

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:06:29 PM

धनबाद(DHANBAD) - झारखंड के डीजीपी के खिलाफ धनबाद की अदालत में  शिकायत वाद  दायर कराया गया है.  इस  में धनबाद के एसएसपी, डीएसपी ,कतरास के थाना प्रभारी एवं पुटकी  के थाना प्रभारी को आरोपी बनाया गया है. यह   मानवाधिकार हनन का आरोप लगाकर  किया गया है.  धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में दायर वाद  में उपरोक्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं मुआबजे  की मांग की गई है.  यह शिकायत वाद  अमन सिंह के सहयोगी अभिनव सिंह की मां ने दायर की है.  मामले की अगली तारीख तय कर दी गई है.  

धनबाद(DHANBAD) - बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो से प्रताड़ित परिवार आज भी न्याय की आस में रणधीर वर्मा चौक पर अनशन पर बैठा हुआ है.  इस चरण के अनशन का आज 18 वा  दिन है, फिर भी उनकी सुध  लेने वाला कोई नहीं है.  वैसे आज राजद के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कई लोग धरना स्थल पर जाकर पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें नैतिक समर्थन दिया.  जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने कहा कि हक की लड़ाई के लिए जद्दोजहद कर रहे इस परिवार के साथ राजद खड़ा है.  

धनबाद(DHANBAD) - 'आंचल में है दूध और आंखों में पानी' यही है झरिया की कहानी. न बिजली है न पानी.   भूमिगत आग  से झरिया को खतरा है फिर भी झरिया शहर अपनी रफ्तार में चलता है, अपने ढंग से जीता है.  झरिया की कहानी भी कुछ अजीब है, शहर को चाहिए 30 से 40 मेगावाट बिजली ,रात में गर्मी के दिनों में कुछ  अधिक जरूरत भी पड़ती  है लेकिन  इतनी बिजली भी शहर को नहीं मिलती है.  पानी की तो बात ही निराली है- आज के जमाने में भी जलकुंभी झरिया की जलापूर्ति को रोक देती है. और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस जाते हैं और विभाग बहाना बनाकर बैठा रहता है. 

धनबाद(DHANBAD) - धनबाद में शनिवार दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली और भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली.  दोपहर 12:00 बजे के बाद आकाश में घने बादल छा गए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई. बारिश अधिक नहीं हुई लेकिन तापमान नरम पद गया.  बता दें कि इस साल गर्मी  कहर बरपा रहा है ,गर्मी से आम जनजीवन तबाह और परेशान  है.  ऊपर से बिजली संकट जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहा है.  ग्रामीण इलाकों की बात छोड़ दें तो शहरी इलाकों में भी 6 से  8 घंटे लोडशेडिंग  हो रही है और यह पिछले एक-दो दिन की बात नहीं बल्कि पिछले कई तीनों से बिजली संकट का यही हाल है.  धरना -प्रदर्शन हो रहे हैं ,लोग बिजली मांग रहे हैं और डी बीसी और जेबीएनएल  बकाया- बकाया, भुगतान -भुगतान का खेल खेल रहे है.

धनबाद(DHANBAD) | धनबाद जिले के कुल 30 थानों में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी संजीव कुमार ने आज  किया.  मौके पर सभी थानों को एक एक स्कूटी भी दी गई, इसमें महिला पुलिस पदाधिकारी महिलाओं से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन करने के लिए समय पर घटनास्थल पर पहुंच सकेंगी. एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने पुलिस आधुनिकीकरण एवं महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के 30 थानों को स्कूटी उपलब्ध कराया है.  जिसमें महिला पुलिस पदाधिकारी आसानी से किसी महिला से संबंधित मामले में घटनास्थल पर पहुंच सकेंगी.  पुलिस के अनुसंधान में भी तेजी आएगी और महिलाओं को विशेष तरजीह जिन जिन थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है ,उन्हें दी जाएगी.


धनबाद(DHANBAD) | रेलवे के भागा के  बंद क्रॉसिंग को खुलवाने की मुहिम तेज हो गई है.  शनिवार को पूर्व पार्षद मनोज साव  ने फाटक के पास अनिश्चितकाल के लिए धरना पर  बैठ गए है.  जिसको आजसू नेता बीरेंद्र निषाद और भाजपा नेता उपेंद्र विश्वकर्मा ने माला पहना कर   बैठाया , दूसरी ओर  जामाडोबा में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है.  ज्ञात हो कि  22 मई को जामाडोबा अम्बेडकर चौक पर आम सभा राखी गई है , जिसमे  चेम्बर , स्थानीय लोग, दुकानदार सहयोग दे रहे है.  एक  साल छह महीने से फाटक  बन्द है.दुकानदार, वाहन चालकों,  आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतें आ रही है. 

धनबाद(DHANBAD) |  डीएवी मॉडल स्कूल, सिंफर में तीरंदाजी(आर्चरी) शिविर का शुभारंभ प्रचार्य एमपी चटर्जी ने आज  निशाना साधकर किया.  शिविर में कक्षा 4 से 6 तक के दो सौ छात्र- छात्राओं ने भाग लिया.  कक्षा 4 की छात्रा खुशी कुमारी का मिनी नेशनल आर्चरी टूर्नामेंट में चयन होने पर सम्मानित किया गया.  प्रचार्य  चटर्जी ने कहा कि विद्यालय प्रत्येक वर्ष 10 नेशनल खिलाड़ी झारखंड से देगा. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.