✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कौशल प्रशिक्षण से शिक्षित बेरोजगारों का आईटी सेक्टर में सपना हो रहा साकार

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:07:00 PM

रांची (RANCHI) - मुख्यमंत्री हेमन्त सोरने की पहल के बाद प्लेसमेंट लिंक्ड स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम के जरिये राज्य के युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने की योजना से युवा आच्छादित होने लगे हैं. इंटरमीडिएट के बाद उत्पन्न होने वाली उहापोह की स्थिति को काफी हद तक कम करने में सरकार का यह कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम कारगर साबित हो रहा है. प्लेसमेंट लिंक्ड स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम के प्रथम चरण में राज्य के 220 युवा सरकार के रोजगारपरक कार्यक्रम से जुड़ कर आईटी सेक्टर में अपने सपने को उड़ान दे रहे हैं. वहीं शैक्षणिक सत्र वर्ष 2022 के लिए युवाओं का चयन प्रक्रिया जारी है.

12वीं के बाद मिल रहा अवसर

सरकार के कौशल प्रशिक्षण प्रोग्राम में चयन के लिए 12वीं साइंस संकाय में मैथ्स एवं कॉमर्स संकाय में बिजनेस मैथ्स में 60 प्रतिशत अंक से पास होना अनिवार्य है.एचसीएल द्वारा चयनित होने के उपरांत छह माह तक वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षण देने के बाद छह माह का इंटर्नशिप एचसीएल के सेंटर में कराने का प्रावधान है. इंटर्नशिप के दौरान ही स्टूडेंटस को प्रतिमाह 10 हजार रुपये का भुगतान एचसीएल द्वारा किया जाता है. इंटर्नशिप पूर्ण होने के बाद एचसीएल द्वारा ही स्टूडेंटस को नियोजित करने की सरकार के साथ सहमति बनी है.नियोजन के साथ एचसीएल के सहयोग से स्टूडेंटस उच्च शिक्षा बिट्स पिलानी, एमिटी समेत अन्य यूनिवर्सिटी से कर सकते हैं. 2022 में प्लस टू में पढ़ाई करने वाले मैथ्स, बिजनेस मैथ्स,

अप्लाइड 
मैथ्स के छात्र/छात्राएं औपबंधिक तौर पर योग्य हैं. इस वर्ष राज्य के 1200 छात्र/छात्राओं के चयन की योजना है। इच्छुक छात्र-छात्राएं निम्न लिंक पर अपना पूर्व से निबंधन कर सकते हैं।registrations.hcltechbee.com पर निबंधन के उपरांत मैथ्स, इंग्लिश, रीजनिंग और निबंध राइटिंग में ऑनलाइन टेस्ट के बाद सफल अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होंगे. इसके उपरांत उनका चयन होगा. इच्छुक छात्र-छात्राओं को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण, कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के निम्न पोर्टल पर निबंधन करना अनिवार्य है.
https://rojgar.jharkhand.gov.in/register
 छात्र-छात्राएं निम्न हेल्पलाइन नंबर 08069000510 पर कॉल कर सकते हैं.

चयन के बाद ये होगा

सफल अभ्यर्थी का क्लासरूम प्रशिक्षण पहले छह माह ऑनलाइन होगा. अभ्यर्थी कम्युनिकेशन और तकनीकी स्किल से अवगत होंगे.इस प्रशिक्षण के दौरान कंपनी डाटा कॉस्ट के रूप में मासिक 650 रुपए अभ्यर्थी को देती है.  प्रथम 6 माह प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद अभ्यर्थियों को अगले 6 महीने इंटर्नशिप करने हेतु एचसीएल के किसी भी कार्यालय में जाना होता है. वहां अभ्यर्थी लाइव प्रोजेक्ट पर काम करते हैं. इस दौरान एचसीएल छात्रों को मासिक 10 हजार रुपए छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान करती हैं, ताकि हर आयवर्ग के बच्चे इस कार्यक्रम का लाभ ले सकें.एक वर्ष का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत अभ्यर्थी एचसीएल के कर्मी बन जाते हैं, जो कंपनी के पेरोल पर होते हैं. प्रथम वर्ष का पैकेज 1.70 लाख से  2.20 लाख रुपए के बीच होता है. इसके उपरांत प्रतिवर्ष कर्मी के कार्यप्रदर्शन के आधार पर सैलरी बढ़ती है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.