✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मॉनसून से पहले शहर की सफाई के लिए नगर निकाय के पदाधिकारियों को डीसी ने दिया निर्देश

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:02:50 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - आगामी कुछ दिनों में जिले में मानसून के आगमन की संभावना है. मॉनसून के दौरान लोगों को नाली जाम एवं गलियों में जल जमाव की समस्या का सामना नहीं करना पड़े इसको लेकर जिला उपायुक्त विजया जाधव ने जेएनएसी, मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत के पदाधिकारियों को पहले से ही नालियों कि साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं. जिला उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि साफ-सफाई नहीं होने की स्थिति में संक्रामक बीमारियों के प्रसार से इन्कार नहीं किया जा सकता है. ऐसे में अपने-अपने क्षेत्रातंर्गत सभी नालियों एवं गलियों का मानसून आगमन से पूर्व साफ-सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव करना सुनिश्चित करेंगे ताकि किसी तरह की संक्रमित बीमारी को फैलने से रोका जा सके. उक्त आदेश के अनुपालन में जुगसलाई नगर परिषद की टीम द्वारा बसंत बिहार, डीबी रोड एवं पांडेय मोहल्ला में नालियों की साफ-सफाई का कार्य किया गया.

रिपोर्ट : अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.