✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING : IAS पूजा सिंघल की रिमांड 5 दिनों के लिए बढ़ी, सीए को कोर्ट ने भेजा जेल

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 6:39:29 PM

रांची(RANCHI):  मनरेगा घोटाले में गिरफ्तार आईएएस पूजा सिंघल की रिमांड 5 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है.  वहीं पूजा सिंघल के सीए सुमन सिंह को जेल भेज दिया गया है. रिमांड के लिए ईडी ने आज विशेष न्यायालय में न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में पूजा सिंघल और उनके सीए को पेश किया और दोनों की रिमांड अवधि बढ़ाने का आग्रह किया, लेकिन कोर्ट ने 14 दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के कारण सीए सुमन सिंह को जेल भेज दिया, वहीं पूजा सिंघल की 5 दिनों की रिमांड दे दिया.  गौरतलब है कि आईएएस पूजा सिंघल के 20 ठिकानों पर एक साथ ईडी ने छापेमारी किया था.जिसमें सीए  सुमन सिंह के घर से 19 करोड़ से अधिक कैश मिले था. मनरेगा की जांच जब अवैध खनन की तरफ बढ़ा तब पूछताछ के लिए ईडी लगातार रिमांड पर ले रही है. 

साहेबगंज के डीएमओ से पूछताछ बाकी

आज आएएस पूजा सिंघल की दूसरी रिमांड अवधि समाप्त हो रही थी. इसलिए आइएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार सिंह को ईडी की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा के साथ पेश किया गया. इससे पहले दोनों की स्वास्थ्य जांच करायी गयी. बाद में उन्हें व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.  ईडी की तरफ से कहा गया है कि साहेबगंज के जिला खनन पदाधिकारी के समक्ष पूजा सिंघल और साहेबगंज डीएमओ को आमने सामने रखकर पूछताछ की जानी बाकी है. इसलिए रिमांड की अवधि तीसरी बार बढ़ाने की जरूरत है. सीए सुमन कुमार सिंह की रिमांड अवधि चौथी बार छह दिन बढ़ाने की मांग की गयी है. 
  बता दें कि सुमन को लगातार तीसरी बार रिमांड पर लिया गया था और आज उनकी रिमांड अवधि आज खत्म हो रही थी ,अदालत में पेशी के बाद सुमन सिंह को न्यायायिक हिरासत में लेते हुए राँची के होटवार जेल भेज दिया. ईडी के तरफ से स्पेशल लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने कोर्ट में  पक्ष रखा.

रिपोर्ट -- समीर हुसैन, रांची 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.