✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लौहनगरी में बिजली की समस्या से जनता बेहाल, गांधीवादी तरीके से भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:58:04 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर में व्याप्त बिजली की समस्याओं को लेकर हर दिन जनता बेहाल हो रही है. लेकिन विभाग के उदासीन रवैया के कारण लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं निकल रहा है. इधर शुक्रवार को मानगो भाजपा मंडल के नेताओं ने विद्युत कार्यालय पर गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर विभाग की समस्याओं को लेकर गहरी नाराजगी जताई. इस दौरान भाजपाइयों ने विभागीय पदाधिकारियों को गुलाब का फूल देकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया, हालांकि भाजपाइयों ने साफ कर दिया कि अगर गांधीवादी तरीके से उनकी मांगों पर विचार नहीं की जाती है तो आगे उग्र आंदोलन का मार्ग अपनाया जाएगा.

गांधीवादी तरीके से दी चेतावनी

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि क्षेत्र में अनियमित बिजली जर्जर पोल और तार की स्थिति अत्यंत दैन्य हो चली है. बार-बार विभागीय पदाधिकारियों को पत्राचार करने के बाद भी समाधान निकलता नहीं दिखा. ऐसे में शुक्रवार को गांधीवादी तरीके से इन्हें चेतावनी दी जा रही है. अगर फिर भी इनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया. तो आगे आंदोलन का मार्ग अपनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि साजिश के तहत भाजपाइयों की मांगों पर विचार नहीं की जा रही है. वहीं उन्होंने कहा विभागीय पदाधिकारी किसी के इशारे पर काम कर रहे हैं.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.