✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स: एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या है हेडलाइंस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:57:08 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें शुक्रवार दिनांक 20 मई को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार है

निरसा में अवैध कोयला खनन में दम घुटने से 3 लोगों की मौत: निरसा कालूबाधन की सीमा पर गुरुवार को अवैध कोयला खनन के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई. कुआं नुमा खदान में कोयला निकाले जाने के दौरान जहरीली गैस से तीनों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई. (प्रभात खबर)

धनबाद में जिला परिषद के अध्यक्ष होगी महिला: धनबाद व गिरिडीह जिला परिषद के अध्यक्ष महिला होंगी, वहीं बोकारो में यह अनारक्षित रहेगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है. इसके तहत धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष का पद एक बार फिर महिला के लिए आरक्षित हो गया है. वर्ष 2010 में राज्य में पहली बार हुए पंचायत चुनाव में भी अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित हुआ था. (प्रभात खबर)

धनबाद समेत कमांड एरिया के 7 जिलों में बिजली संकट , परेशानी: दामोदर वैली कारपोरेशन के तीन थर्मल पावर प्लांट दुर्गापुर मेजिआ और बोकारो की चार यूनिटों में आई खराबी के कारण डीवीसी कमांड एरिया के 7 जिलों में बिजली संकट गहरा गया है .बुधवार की दोपहर दुर्गापुर की एक यूनिट से आपूर्ति प्रभावित हुई थी. देर रात करीब 11:00 बजे पश्चिम बंगाल के मेजिया थर्मल पावर की दो यूनिट में खराबी आ गई . (प्रभात खबर)

बाघमारा में हिंसक झड़प के बाद फायरिंग और लाठीचार्ज: बाघमारा का पंचायत चुनाव हिंसक रहा .उपद्रवियों ने बोगस मतदान पर हंगामा किया ,उन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इधर भटडीह में दो मुख्य प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प में एक युवक घायल हो गया. इस दौरान 2 राउंड फायरिंग भी की गई. (हिंदुस्तान)

रंजय का भाई संजय सिंह पहुंचा हाईकोर्ट: 
पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या के मामले में आरोपियों का सफाई बयान दर्ज करने के लिए 20 मई की तिथि निर्धारित है. सेशन कोर्ट में शुक्रवार को आरोपियों को सफाई बयान के लिए पेश किया जाएगा . शुक्रवार को भी न्यायालय में सफाई बयान होगा या नहीं, इस पर अभी संशय है. दरअसल रंजय सिंह के भाई और नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी संजय सिंह ने सेशन कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. (हिंदुस्तान)

खाद्य पदार्थों की आवक घटकर 20% तक पहुंची, आलू प्याज व आटा का शॉर्टेज,चीनी का स्टॉक 3 से 4 दिन का ही बचा: 2% कृषि शुल्क लागू करने के विरोध का असर धनबाद में दिखने लगा है.  बाजार समिति में  आवक घटकर 20% रह गई है. पूरे जिले में जहां प्रतिदिन अनाज, सब्जी व फल की 125 से 150 गाड़ी आती थी ,वह घटकर 20 से 25 पहुंच गई है. (दैनिक भास्कर)

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह , धनबाद

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.