✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking : धनबाद के निरसा में अवैध खनन के दौरान गैस रिसाव से तीन लोगों की मौत ! पुलिस का घटना से इंकार

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:56:58 PM

धनबाद -निरसा थाना क्षेत्र के पहाड़ी बस्ती स्थित जंगल में अवैध कुआंनुमा खदान से खनन के दौरान जहरीली गैस  के चपेट में आने से गुरुवार की संध्या 3 लोगों की मरने की खबर है। घटना के बाद अवैध उत्खनन में लगे अन्य मजदूरों ने मृतक तीनों मजदूरों के शव को खदान से निकालकर जंगल में कहीं छुपा दिया है। जानकारी के अनुसार मृतकों में दो फतेहपुर का जबकि एक भुरकुंडा बाली का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही निवर्तमान जिप सदस्य दिल मोहम्मद एवं सपन गोराई ग्रामीणों के साथ पहाड़ी बस्ती स्थित जंगल पहुंचकर मृतकों के शव को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतकों का शव नहीं मिल पाया था। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण मृतकों की तलाश कर रहे थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई है वह महज अफवाह है।

जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की भांति गुरुवार की संध्या भी कोयला चोर खदान में घुसकर अवैध उत्खनन कार्य में लगे थे। अचानक 3 मजदूर खनन कार्य करने के दौरान अचेत होकर गिर पड़े उसके बाद अगल बगल के मजदूरों ने  उन्हें किसी तसरः से  बाहर निकाला लेकिन   तब तक तीनों की मौत  दम घुटने से हो चुकी थी। ऐसी सूचना है पुलिस के भय  से  साथी मजदूरों ने तीनों  के शव को जंगल में कहीं छुपा दिया है.  बताया जाता है कि मृतकों में दो कालूबथान ओपी क्षेत्र के फतेहपुर एवं एक भुरकुंडा बाड़ी का रहने वाला है। घटना की सूचना पाकर निवर्तमान जिप सदस्य तथा  जिप प्रत्याशी दिल मोहम्मद एवं सपन गोराई ग्रामीणों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मृतकों की काफी खोजबीन की परंतु समाचार लिखे जाने तक किसी का शव नहीं चल पाया था.

गौरतलब है  कि पहाड़ी बस्ती के जंगल में अवैध कुआंनुमा खदान बनाकर कोयला चोर अवैध उत्खनन कर उसे कालूबथान ओपी क्षेत्र में संचालित विभिन्न भठ्ठों खपाते हैं. वही इस संबंध में निरसा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव का कहना है कि घटना की सूचना पाकर स्थल का निरीक्षण किया परंतु ऐसी किसी भी घटना की पुष्टि स्थानीय लोगों ने नहीं की है यह महज अफवाह है. साथ ही उन्होंने कहा अवैध उत्खनन स्थलों को चिन्हित कर उसकी भराई करवायी जाएगी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.