☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयला चोरों ने की फायरिंग और पत्थरबाजी, कई सुरक्षा जवान और ठेका कर्मी घायल

कोयला चोरों ने की फायरिंग और पत्थरबाजी, कई सुरक्षा जवान और ठेका कर्मी घायल

धनबाद(DHANBAD) - सेल चासनाला कोलियरी की कोल वाशरी में कोयला चोरी का विरोध करने पर कोयला चोरों ने एक राउंड गोली चलाई व पत्थरबाजी की.  जिसमें सुरक्षा जवान चंगेज आलम व ठेका कर्मी पोकलेन चालक मोनू खान घायल हो गए है.   सुरक्षा जवान प्रदीप महतो की  मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. घटना बुधवार देर रत की है. 

  कर्मियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर  कार्य का बहिष्कार कर दिया और वाशरी का उत्पादन ठप कर दिया, जिसे लेकर  गुरुवार  को  कोल वाशरी के सभागार  में प्रबंधन एवं संयुक संघर्ष समिति के प्रतिनिधियो के साथ  वार्ता हुई.  जिसमें वाशरी कर्मियो को पूर्ण रूप से सुरक्षा देने, रात्रि पाली में अधिकारियो के साथ सुरक्षा कर्मियों को नियुक्त करने पर सहमति बनी, जिसपर वाशरी कर्मी प्लांट चलाने को राजी हुए. 


बताया जाता है कि बुधवार की देर रात  सेल कर्मियों ने कोयला चोरी रोकने के लिए वाशरी के 3 नम्बर गेट को  बंद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से गेट के समक्ष बड़े बड़े पत्थर गिरा दिया.  वही ,अपर सिम  के रास्ते 100-150 की संख्या में मुँह पर कपड़ा बांधकर कोयला चोर घुसे और पत्थर गिरा देख बौखला गए तथा सभी चोर गेट व दीवार फांद प्लाट के अंदर घुसे तथा दहशत फैलाने के लिए एक राउंड गोली चलाई.   गोली की आवाज सुनते ही कर्मियों में अफरा तफरी मच गई. सभी इधर उधर भागने लगे, जबतक कर्मी  संभलते तबतक चोरों ने पथराव शुरू कर दिया.  

 कर्मियों ने कहा कि 50 - 60 की संख्या मे लगातार करीब एक घंटे  तक पथराव होता रहा.  घटना की सूचना मिलने पर होमगार्ड की दो गाड़ियां मौके पर पहुँची, जहाँ पथराव में होमगार्ड की गाड़ी का शीशा टूट गया, जिसके बाद होमगार्ड जवान मौके से फरार हो गए.  वही पथराव के डर से पोकलेन चालक मोनू खान गाड़ी में छुप गया.  पथराव से पोकलेन का शीशा टूट मोनू के हाथों में घुस गया.  कोयला चोरों ने वाशरी के केंटीन तक घुस जमकर उत्पात मचाया और जाते जाते फोरमैन गुलाम जलानी,  दिवाकर प्रसाद, ठेका कर्मी दीपंकर महतो, बबलू बाउरीन को जान मारने की धमकी देते हुए हवाई फायर कर  कहा कि बहुत हो गया ,अंतिम वार्निग है- सुधर जाओ नही तो जान मार देंगे. 

 

 

 

Published at:19 May 2022 05:36 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.