✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद : SNMMCH अस्पताल में 50 लाख की लागत से लगा लिफ्ट तीन दिन से बंद, अस्पताल प्रबंधन पर उठ रहे सवाल

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:58:01 PM

धनबाद(DHANBAD) -   जिले के मरीजों का इलाज करने वाला एसएनएमएमसीएच अस्पताल खुद बीमार रहता है. व्यवस्था का हाल यह है कि पचास लाख रुपए की लागत से लगा लिफ्ट 15 दिन में ही सफेद हाथी बन गया है. पावर बैकअप, जनरेटर आदि की सुविधा नहीं होने से 3 दिनों से यह लिफ्ट बंद है. विधायक राज सिन्हा ने अपने विधायक फण्ड से 50 लाख की लागत से इस लिफ्ट का उद्घाटन 30 अप्रैल 2022 को किया था.

जिम्मेदार कौन ?

उद्घाटन बहुत ही तामझाम के साथ हुआ था. लिफ्ट रूम के बाहर लगे फूल अभी सुख कर गिरे भी नहीं है, कि तक लिफ्ट व्यवस्था बंद हो गई है.  इतना ही नहीं 4 दिन पहले कुछ मरीज उस लिफ्ट में फंस गए थे.  जिन्हें आनन-फानन में किसी प्रकार लिफ्ट से बाहर निकाला गया. अब सवाल यह उठता है कि बिना पूरी तैयारी से लिफ्ट का उद्घाटन ही क्यों किया गया और जब पचास लाख  रपए खर्च हुए ही तो और कुछ खर्च कर पूरी व्यवस्था के बिना इस लिफ्ट को चालू क्यों किया गया. आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है. ऐसे में हम कह सकते है कि झारखण्ड में धांधली और लूट इतनी बढ़ गई हैं की ईडी और सीबीआई छापेमारी करते थक जाएगी लेकिन नकाब पोशों की लंबी लाइन कभी खत्म नहीं होगी.  

रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.