☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अवैध खनन मामला : लगातार तीसरे दिन पाकुड़ और दुमका के DMO से पूछताछ

अवैध खनन मामला : लगातार तीसरे दिन पाकुड़ और दुमका के DMO से पूछताछ

रांची (RANCHI) : अवैध खनन मामले में दो जिलों के DMO से प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी तीसरे दिन भी लगातार पूछताछ कर रही है. पाकुड़ के DMO आनंद कुमार और दुमका DMO कृष्ण चंद्र किस्कू को दोपहर दो बजे फिर से ईडी ने बुलाया.  ईडी दफ्तर आने के बाद दोनों DMO से पूछताछ शुरू हो गयी है. बताया जा रहा है कि अवैध खनन के पैसे लेन देन को लेकर ईडी पूछताछ कर रही है. जबकि साहिबगंज के DMO विभूति कुमार ने व्यक्तिगत कारण बताई जिसकी वजह से उनसे अभी पूछताछ नहीं हो रही.

सूत्रों के हवाले जानकारी मिली है कि  पाकुड़ के DMO आनंद कुमार और दुमका DMO कृष्ण चंद्र किस्कू ने ऐसे टॉप सीक्रेट बताए हैं जिससे सियासी गलियारों में जबर्दस्त उथल पुथल होगी. कई राज खुले हैं जिसके दायरे में बड़े पुलिस अधिकारी, बड़े नेता और कई अन्य रसूखदार आएंगे. ऐसे में इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि अगले एक-दो दिनों में प्रवर्तन निदेशालय कोई हड़कंप मचा देने वाली कार्रवाई करे.

रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची

Published at:18 May 2022 04:40 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.