पलामू (PALAMU) – कृषि मंडी टैक्स और होल्डिंग टैक्स की वृद्धि के खिलाफ पूरे झारखंड से विरोध के स्वर बुलंद हो रहे हैं. पलामू में भी महापौर अरुणा शंकर, उपमहापौर मंगल सिंह एवं माननीय पार्षदों ने अप्रत्याशित रूप से बड़े होल्डिंग टैक्स के विरुद्ध काला बिल्ला लगाकर बुधवार से हर वार्ड में बोर्ड की प्रत्याशा में निशुल्क सुबह और शाम पानी टैंकर संचालन की शुरुआत की.
काला बिल्ला लगा कर विरोध
कार्यक्रम के दौरान महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि सरकार जबरन होल्डिंग टैक्स लागू करने की मनमानी कर रही. महापौर ने कहा नगर पालिका अधिनियम के तहत सरकार को होल्डिंग टैक्स बढ़ाने से पहले प्रदेश के सभी निगम एवं निकाय से एक सहमति पत्र लेना चाहिए था जिसे बिना लिए तानाशाही तरीके से सरकार ने होल्डिंग टैक्स जनमानस को तबाह करने के लिए बढ़ा दी गई है. महापौर ने कहा मैं, उपमहापौर एवं पार्षदों ने निर्णय लिया है कि निगम की होने वाली आगामी बोर्ड बैठक से इस मनमाने ढंग से बड़े होल्डिंग टैक्स को एक स्वर से निरस्त किया जाएगा और सरकार को पुनर्विचार के लिए विरोध पत्र भेजा जाएगा.
होल्डिंग टैक्स का विरोध करने की अपील
वहीं महापौर, उपमहापौर एवं सारे माननीय पार्षदों ने काला बिल्ला लगाकर मेदनीनगर वकालत खाना कैंपस में निगम द्वारा मेयर कोटा से पेवर ब्लॉक लगाने का शिलान्यास मॉडलर टॉयलेट, आर ओ शीतल पेय जल मशीन और मेयर द्वारा अपने निजी खर्च से कैंपस के निगरानी करने के लिए सीसीटीवी का भी उद्घाटन करते हुए अधिवक्ताओं से बड़े होल्डिंग टैक्स का विरोध करने की अपील की.
रिपोर्ट : अमन कुमार,पलामू
