सिमडेगा (SIMDEGA) : सिमडेगा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लुकी बहार के पास बुधवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान कुरडेग हेठमा निवासी रोहित कुमार और सेत कुमार के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार रोहित कुमार और सेत कुमार अपनी अपाची बाइक (जेएच 20 एफ 5151) से जा रहे थे. इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लुकी बहार के पास बाइक असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकराई. जिससे हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो. वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया. टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. इस हादसे में एक युवक घायल बताया जा रहा है. इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पंहुची. पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने ले आई है. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है.
रिपोर्ट : अमित रंजन, सिमडेगा
