✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दूसरे चरण में कोडरमा में मतदान कल, सदस्य के लिए 124 महिला व 117 पुरुष अभ्यर्थी के भाग्य का होगा फैसला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:06:01 PM

कोडरमा (KODARMA) : त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन हेतु द्वितीय चरण में 19 मई को मतदान होगा. जबकि मतगणना की तिथि 22 मई को निर्धारित है. इस संबंध में बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आदित्य रंजन ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया कि द्वितीय चरण में सतगावां, डोमचांच व मरकच्चो प्रखंड के लिए मतदान किया जायेगा.  सतगावां, डोमचांच व मरकच्चो अतंर्गत वार्ड की संख्या 542, पंचायत समिति के पदों की संख्या 56, मुखिया पद की संख्या 49, जिला परिषद के सदस्य की संख्या 5 यानि कुल 652 पदों के लिए 542 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 202320 हैं.

ग्राम पंचायत मुखिया के लिए 154 महिला व 155 पुरुष अभ्यर्थी ग्राम चुनाव मैदान में

द्वितीय चरण सतगावां, डोमचांच व मरकच्चो के कुल अभ्यर्थी ग्राम पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र हेतु 498 महिला व 538 पुरुष अभ्यर्थी ग्राम चुनाव मैदान में हैं. ग्राम पंचायत क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र (सदस्य) के लिए 124 महिला व 117 पुरुष अभ्यर्थी ग्राम चुनाव मैदान में हैं. ग्राम पंचायत मुखिया के लिए 154 महिला व 155 पुरुष अभ्यर्थी ग्राम चुनाव मैदान में हैं. जिला परिषद क्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र (सदस्य) 02 महिला व 30 पुरुष अभ्यर्थी ग्राम चुनाव मैदान में हैं.

द्वितीय चरण की मतगणना 22 मई को सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 8 तक चलेगी

उपायुक्त ने बताया कि 542 कुल मतदान केंद्र हैं जिसमें से 51 महिला मतदान केंद्र बनाया गया है. जबकि 26 क्लस्टर और 77 सेक्टर है.  उपायुक्त ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान बागीटांड़ कोडरमा में  सतगावां, डोमचांच एवं मरकच्चो के लिए अलग-अलग व्रज गृह व मतगणना केंद्र की स्थापना की गई है. द्वितीय चरण की मतगणना 22 मई को सुबह 8 बजे से शुरू होकर  शाम 8 तक चलेगी. सबसे पहले वार्ड सदस्य की मतों की गणना की जाएगी. उसके बाद पंचायत, समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पद के अभ्यार्थियों के मतों की गणना की जाएगी.  इसके अतिरिक्त 17 मई के अपराहन 3 बजे से साइलेंट पीरियड घोषित है.  इस अवधि में प्रचार-प्रसार, आम सभा आदि पर रोक है. मतदान केंद्र के अंदर मतदाता के अतिरिक्त किसी अन्य का प्रवेश वर्जित है. इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पारस यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार व अन्य मौजूद थे. 

रिपोर्ट: अमित कुमार, कोडरमा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.