✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें.......

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:47:34 PM

धनबाद(DHANBAD) - तोपचाची प्रखंड के आमटाल  के रहने वाले कालाचंद कर्मकार, यह बेचारे विकलांग है लेकिन अपने वोट के अधिकार के प्रति काफी सजग और संघर्षशील है.  शनिवार को तोपचांची में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले गए.  तोपचांची में 71% से अधिक मतदान हुआ.  लोगों ने बढ़ -चढ़कर भागीदारी निभाई.  इसी भागीदारी निभाने वालों में एक हैं कालाचंद कर्मकार, यह तोपचांची  प्रखंड के आमटाल  के रहने वाले है.  

धनबाद(DHANBAD) - संसद की कोयला- इस्पात की स्थाई कमेटी की इंफाल में सोमवार को हुई बैठक में कोयलांचल में कोयले के अवैध खनन एवं तस्करी का मुद्दा जोरदार ढंग से उठा.  बैठक में बीस  सांसद मौजूद थे.  कई सांसदों ने कोयले के अवैध खनन एवं तस्करी का मामला उठाया.  कोयला कंपनियों से जानकारी मांगी गई कि  कोयले के अवैध खनन एवं तस्करी की रोकथाम के लिए क्या उपाय किए जा रहे है.  

धनबाद(DHANBAD) - बीसीसीएल के बरोरा  एरिया की  शताब्दी कोलियरी के वर्कशॉप में खड़े पानी टैंकर को आज डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी.  इस दुर्घटना में कम से कम 3 लोग बाल-बाल बच गए.  पानी टैंकर मैं रिपेयरिंग का काम चल रहा था, इसी क्रम में खड़े टैंकर में डंपर ने  धक्का मार दिया.  धक्के से पानी टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया है.  घटना कैसे घटी, इसकी जांच शुरू हो गई है. 

धनबाद(DHANBAD) - गोविंदपुर की  एक आभूषण दुकान में सोमवार की आधी रात  के बाद आग लग गई.  जानकारी के अनुसार आग ने पूरी दुकान को जला दिया है और भारी नुकसान का अनुमान है.  दुकान के मालिक सुमित कुमार बर्मन है.  जानकारी के अनुसार देर रात 3:00 बजे के आसपास आग लगी है. सूचना मिलने पर दुकान मालिक पहुंचे और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी.  घंटों मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.  कुल कितने का नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है.

धनबाद(DHANBAD) - धनबाद के कोयला नगर स्थित नेहरू कंपलेक्स में चहल-पहल बढ़ी हुई है. आज वहां तोपचांची, टुंडी और पूर्वी टुंडी प्रखंड में शनिवार को पड़े वोटों की गिनती हो रही है.  बाहर में भीड़ जुटी हुई है, सभी चाह रहे हैं कि उनके- उनके समर्थक जीते  और भीतर में गिनती का काम चल रहा है.  धनबाद के उपायुक्त  संदीप कुमार सिंह भी मतगणना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने व्यवस्था का निरीक्षण किया. 

धनबाद(DHANBAD) | वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के  5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है.  एसएसपी संजीव कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह पांचों लोग प्रिंस खान से जुड़े हुए थे और उसके कहने पर अपराध कर रहे थे.  गिरफ्तार अपराधियों में नानू ,छोटू ,संजू ,साजिद अंसारी सहित अन्य शामिल है.  इनके पास से दो हथियार व 5 मोबाइल बरामद हुए  है. इन पर आरोप है कि 6 अप्रैल को मटकुरिया के टायर शोरूम में गोलियां चलाई फिर पांडरपाला  में व्यवसाई के घर गोलीबारी की.  


धनबाद(DHANBAD) | झमाडा  से अनुकंपा के आधार पर नौकरी मांग रहे आंदोलनकारियो  ने आज हवन -पूजन किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रबंधन को सद्बुद्धि आए और उनके साथ न्याय हो सके.  बता दें कि झमाडा के मृत कर्मियों के आश्रितों ने नियोजन की मांग को लेकर आंदोलन कर रखा है. 22 फरवरी से उनका आंदोलन चल रहा है लेकिन उनकी मांगों पर न तो कोई विचार कर रहा है और ना उनसे कोई वार्ता हो रही है.आंदोलनकारियों का कहना है कि वह लोग अपनी मांगे मंगवा कर ही चुप बैठेंगे. 

धनबाद(DHANBAD) | धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम में मॉर्निंग वॉकर के लिए भी प्रवेश शुल्क लगाने को लेकर धनबाद नगर निगम लोगों के निशाने पर है.  लोग तरह -तरह के प्रश्न कर रहे हैं ,कह रहे हैं कि बिजली का भुगतान तो करते ही हैं ,पानी का भी करते हैं ,शौचालय कर भी देते हैं तो अब सुबह की ताजी हवा के लिए भी निगम को क्या टैक्स देना होगा | बता दें कि करोड़ों की लागत से गल्फ ग्राउंड रणधीर वर्मा स्टेडियम में आकर्षक पार्क का निर्माण कराया गया है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.