✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:28:34 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें मंगलवार दिनांक 17 मई को जमशेदपुर के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं -

मंडी टैक्स में बढ़ोतरी के खिलाफ खाद्यान्न की आवक रोकी, तीन दिन बाद दिखेगा असर : मंडी टैक्स में बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापारियों का आंदोलन तेज़ हो गया है.सिंहभूम चैंबर of कामर्स और परसुडीह व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने खादान्न नहीं उठाने का फैसला किया है जिसका असर तीन दिनों बाद नज़र आएगा. (प्रभात खबर)

XLRI के छात्र को 44.74 लाख तक  का पैकेज : देश के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में शामिल XLRI जमशेदपुर के विद्यार्थियों पर एक बार फिर कारपोरेट  कंपनियों ने धनवर्षा की है.15महीने के एमबीए कोर्स एक्सपीजीडीएम के विद्यार्थियों शानदार सफलता मिली है.वर्किंग प्रोफेशनल के लिए संचालित इस कोर्स के विद्यार्थी को 44.74लाख रूपये तक के सर्वाधिक सैलरी पैकेज पर नौकरी मिली है. कोरोना महामारी के लंबे दौर के बाद यह छात्रों के लिए शानदार पैकेज है. (हिंदुस्तान)

चार दिन की चांदनी, फिर 14-16 घंटे बिजली गुल : जमशेदपुर में एक तरफ टाटा कमांड एरिया में लोगों को 24घंटे बिजली मिल रही है वहीं मानगो, जुगसलाई समेत अन्य गैर टिस्को क्षेत्रों में 14-16घंटे बिजली गायब रह रही है.पिछले दिनों बिजली की घोर समस्या के बाद हालात सुधरे थे लेकिन वापस बुरे हालात हो गए हैं. (उदितवाणी)

21मई तक रोजाना बारिश की संभावना, अलर्ट जारी : कोल्हान के जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला-खरसांवा में लगातार आंधी-पानी की चेतावनी दी गई है.मौसम विभाग ने 21मई तक लगातार बारिश की संभावना जताई है. (चमकता आईना)

बिजली गिरने से मृत मजदूर के परिजनों को मिले चार लाख रुपए : मानगो के रहनेवाले धर्मवीर कुमार की बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में अक्षय कुमार के मकान निर्माण के कार्य के दौरान रविवार को बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई थी.सूचना पर भाजपा नेता विकास सिंह पहुंचे और मुआवजा को लेकर दबाव बनाया.अंततः बिष्टुपुर थाने में अक्षय कुमार ने मजदूर की पत्नी को चार लाख का चेक सौंपा. (न्यू इस्पात मेल)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.