लोहरदगा (LOHARDAGA) : आगामी 17 मई को कृषि बाजार प्रांगण में मतगणना होनी है. ऐसे में एसपी आर रामकुमार ने मौके पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया. सुबह सात बजे से शुरू होने वाली मतगणना को लेकर एसपी ने मौके पर कई दिशा निर्देश दिए. उम्मीदवारों के साथ आने वाले समर्थक और होने वाली भीड़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है. एसपी ने उम्मीदवारों से शांति व्यवस्था के अनुसार कदम उठाने की अपील की है. बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में किस्को और पेशरार प्रखंड में शांति पूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हुई थी.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
