✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

“रवि केजरीवाल ही मुखौटा कंपनियों का सरगना,  उजागर करने पर दी थी भरपूर गालियां”

BY -
Anni Amrita  Jamshedpur
Anni Amrita Jamshedpur
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:24:15 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : आज झामुमो से निष्कासित नेता रवि केजरीवाल से ईडी की पूछताछ सुर्खियां बनी है लेकिन 2013 में ही मुखौटा कंपनियों की लिस्ट सरयू राय ने उजागर कर सीबीआई को भेज दी थी. तब रवि केजरीवाल ने सरयू राय को खूब गालियां दी थी. ये स्वयं सरयू राय ने अपनी ट्वीट में लिखा है. उन्होंने लिखा है--  "रवि केजरीवाल ही मुखौटा कंपनियों का सरगना है. जुलाई 2013में जब हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने तो मैंने इन कंपनियों की लंबी सूची भाजपा office में प्रेस कांफ्रेंस कर उजागर किया, सीबीआई को भेजा,  अखबारों ने प्रमुखता से छापा. ईडी ने सूची सीबीआई से लिया है. तब रवि ने मुझे भरपूर गालियां दी थीं."

सरयू राय ने इसके साथ ही एक और ट्वीट कर बताया है कि इस मामले पर कंपनियों की सूची लगाकर अधिवक्ता राजीव कुमार ने पीआईएल किया था. दुबारा राजीव कुमार ने पीआईएल किया है. आदेशानुसार ईडी जांच कर रही है. सरयू राय ने ट्वीट में लिखा है कि मामले का राजनीतिककरण न हो, असली गुनाहगार सामने आएं.

पूजा सिंघल मामले में रवि केजरीवाल से हुई है पूछताछ

ईडी ने पूजा सिंघल मामले से जुड़े मामले को लेकर झामुमो के निष्कासित नेता रवि केजरीवाल से रविवार को पांच घंटे तक पूछताछ की. बताया जा रहा है कि रवि ने झारखंड में सियासी सरंक्षण में अवैध कमाई और मुखौटा कंपनियों के माध्यम से हुए निवेश को लेकर कई खुलासे किए हैं. बता दें कि रवि केजरीवाल पहले झामुमो के केंद्रीय कोषाध्यक्ष थे. बाद में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निकाल दिया गया था. अक्टूबर 2021 में हेमंत सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

ईडी क्यों कर रही है रवि से पूछताछ

ईडी के अनुसार मुखौटा (शेल) कंपनियों व खनन से हुई अवैध कमाई से जुड़ी जानकारियां रवि के पास थी. सूत्रों के अनुसार पूछताछ में रवि ने राजनीतिक संरक्षण में अवैध कमाई करनेवालों के नाम बताए हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.