✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सहारा-सेबी विवाद में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से मदद की लगाई गुहार, केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:39:11 PM

सरायकेला(SARAIKELA): विगत 10 सालों से घोर वित्तीय संकट झेल रहे सहारा समूह के अधिकारी और कार्यकर्ता देश भर के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए प्रधानमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने और सेबी में फंसे 24 हजार करोड़ रुपए वापस दिलाने की फरियाद लगा रहे हैं. रविवार को सरायकेला जिले के खरसावां में सहारा इंडिया के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. इससे पूर्व सहारा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को सहारा-सेबी विवाद के कारण उपजे हालात से अवगत कराया और प्रधानमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई.

सहारा कार्यकर्ताओं के सामने भुखमरी की स्थिति

सहारा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि 2012 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद लगे प्रतिबंध के कारण सहारा अपने निवेशकों का भुगतान नहीं कर पा रही है. जब तक सुप्रीम कोर्ट से आदेश नहीं मिल जाता या प्रतिबंध नहीं हटा लिया जाता, तब तक निवेशकों का भुगतान प्रभावित हो रहा है और सहारा के कार्यकर्ताओं के समक्ष भुखमरी की स्थित उतपन्न हो गयी है. सहारा के कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मामले के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत कराने और आगामी मानसून सत्र में सदन में आवाज उठाने का भरोसा दिलाया. इस दौरान चाईबासा रीजन के अधीन कार्यरत तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.