धनबाद(DHANBAD) | जामाडोबा चार नंबर बिजली सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में शनिवार की रात आग लग जाने से भरी नुकसान का अनुमान है. ट्रांसफार्मर जल जाने से जामाडोबा वाटर बोर्ड की आपूर्ति ठप हो गई है. दो दिनों तक जल भंडारण नहीं होने की उम्मीद है. घटना के बाद सभी लोग घर छोड़कर बाहर निकल कर सड़क पर आ गए, बिजली सब स्टेशन से सटे टाटा स्टील के चार नंबर कॉलोनी, पथरबागला बस्ती है ,यहां के लोग भयभीत होकर दूर भाग निकले
धनबाद(DHANBAD) | झरिया के रंजीत साव हत्याकांड का खुलासा करने का रविवार को एसएसपी संजीव कुमार ने दावा किया. उन्होंने बताया कि रंजीत साहू हत्याकांड की रूपरेखा धनबाद जेल में ही बनी थी. 30 अप्रैल को दुकान में घुसकर उनकी दो अपराधियो ने दिनदहाड़े हत्या कर दी थी. एसएसपी के अनुसार धनबाद जेल में पीडीएस के कारोबारी विजय गर्ग बंद था, वही उसका संपर्क भोलू यादव से हुआ और अग्रिम के रूप में एक लाख देकर हत्याकांड को अंजाम देने की पृष्ठभूमि तैयार की गई.
कतरास -गुहीबांध के पास मामूली बात को लेकर हुई हिंसक झड़प में जिंदगी की जंग हारे पवन केशरी को इंसाफ दिलाने के लिये परिजन व पंजाबी मुहल्ले के लोग सड़क पर आज उतर आये. शव को रखकर कतरास थाना चौक को चारों तरफ से जाम कर दिया गया है. आंदोलनकारी आरोपी संतोष दे, कृष्णा दे, रोहित राज दे व अन्य की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है. मुआवजा मांग रहे है.प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठा रहे है.
धनबाद(DHANBAD) | शनिवार की शाम आई तूफान से हुई तबाही के बाद अभी तक स्थिति सामान्य नहीं हुई है. पुटकी के बीएनआर इलाके में बिजली नहीं है, पानी नहीं है, पेड़ घरों पर गिरे हुए हैं ,पेड़ की सफाई नहीं हुई है. आज वहां पहुंचे विधायक राज सिन्हा जमकर सरकार और प्रशासन पर भड़ास निकली. उन्होंने कहा कि कल घटना घटी और आज तक कोई भी प्रशासनिक आमला लोगों की परेशानी देखने समझ ने नहीं आया.
.jpeg)