रांची(RANCHI): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां को 20 दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी मिली. वह CM के साथ प्राइवेट जेट से आज शाम को रांची एयरपोर्ट पहुंची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन की 27 अप्रैल को तबियत ख़राब होने के बाद रांची से डॉक्टरों ने हैदराबाद रेफर कर दिया था. जिसके बाद विशेष विमान से CM अपनी मां को हैदराबाद लेकर गए थे. रविवार को सीएम हेमंत सोरेन और उनकी मां रांची एयरपोर्ट पर शाम 6 बजे पहुंचे.
रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची
