रांची(RANCHI): ईडी की कार्रवाई अब तेज हो गयी है. मुख्यमंत्री के बेहद करीबी रवि केजरीवाल से 6 घण्टे ईडी दफ्तर में पूछताछ चली.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई शेल कंपनी का संचालन रवि केजरीवाल के द्वारा किया जाता है. पल्स अस्पताल में हुई छापेमारी के दौरान शेल कंपनी का मामला सामने आया था. ईडी को कई दस्तावेज हाथ लगे थे. जिसमें कई लोगों के नाम ईडी को मालूम चला है. मनरेगा घोटाला से शुरू हुई जांच बिल्डर्स ,शेल कम्पनी और अवैध खनन मामले तक पहुँच गयी है. अब रवि केजरीवाल के बाद किसका नम्बर आता है यह देखने वाली बात होगी.
BREAKING: सीएम के बेहद करीबी रवि केजरीवाल से ईडी ने की 6 घंटे पूछताछ, हेमंत सोरेन की बढ़ सकती है मुश्किलें

Published at:15 May 2022 05:27 PM (IST)
Tags:News