☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू : भीषण गर्मी से लोग बेहाल, मंडियों में भी छाया है सन्नाटा

पलामू : भीषण गर्मी से लोग बेहाल, मंडियों में भी छाया है सन्नाटा

पलामू (PALAMU) - जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है. भीषण गर्मी और बदन जला देने वाली तीखी धूप ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है. अप्रैल महीने के बाद अधिकतम पारा एक बार फिर 45 डिग्री को पार कर गया है. पिछले 72 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में तेजी आई है. अधिकतम के साथ साथ न्यूनतम में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. इस कारण रात भी गर्म हो गई है.

मई में अधिकतम तापमान दर्ज

बता दें कि इससे पहले इसी वर्ष 12 और 28 अप्रैल को अधिकतम पारा 45 डिग्री को पार किया था. वहीं 28 अप्रैल 2022 में सबसे अधिक गर्म दिन रिकार्ड किया गया था. इस दिन अधिकतम तापमान 45.08 डिग्री सेल्सियस रहा था. इस वर्ष मई महीने में पहली बार अधिकतम तापमान 45.07 डिग्री पर पहुंचा है.

ऊफ ये गर्मी

भीषण गर्मी और गर्म हवा से जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहरवासी शनिवार को भी परेशान रहे. सभी के मुंह से एक ही शब्द निकल रही है कि ऊफ ये गर्मी. कब तक यह गर्मी सितम ढाएगी. शनिवार को डालटनगंज शहर का अधिकतम तापमान 45.07 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.02 डिग्री रहा. पिछले 24 घंटे के दौरान 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. गुरूवार को अधिकतम तापमान 41.06 एवं न्यूनतम तापमान 29.06 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था.

मंडियों पर गर्मी का असर

कड़ी धूप की वजह से दोपहर में शहर की मंडियों और विभिन्न मार्गों का दृश्य कर्फ्यू जैसा देखा जा रहा है. कड़ी धूप में वैसे ही लोग बाजार व अन्य काम के लिए निकल रहे हैं जिनको बहुत जरूरी होता है. सुबह 9 बजे के बाद घर से निकलना लोगों के लिए दुश्वार बनता जा रहा है. दोपहर में चल रही गर्म हवा एवं लू की थपेड़ों से होंठ भी सूख रहे हैं.

रिपोर्ट : जफर हुसैन, पलामू

 

Published at:15 May 2022 11:15 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.