☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की युवती की घटनास्थल पर मौत

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की युवती की घटनास्थल पर मौत

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ट्यूब कंपनी गेट के पास शनिवार की देर रात ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार युवती जेम्को निवासी नेहा मिश्रा (24) की मौत हो गई. जबकि उसके फुफेरा भाई लक्ष्य इस घटना में बाल-बाल बच गए. उसे हल्की चोट आई. युवती अपने फुफेरे भाई के साथ अवेंजर बाइक (संख्या जेएच05बीडी-1041) पर पेट्रोल भरवाने निकली थी. इधर, घटना कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमजीएम अस्पताल ले गई. सूचना पर मृतका के परिजन भी एमजीएम पहुंचे. उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. परिजन रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराएंगे.

धक्का लगने के बाद बाइक से गिरी फिर ट्रेलर ने कुचला

घटना में घायल मृतिका के फुफेरे भाई ने बताया कि वे लोग बाइक में पेट्रोल भराने निकले थे. टेल्को में पेट्रोल नहीं मिला तो वे लोग बर्मामाइंस आ गए. वहां भी पेट्रोल नहीं मिला तो वे लोग साकची जा रहे थे. इसी दौरान ट्यूब डिवीज़न गेट के पास ट्रेलर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. बहन सड़क पर गिर गई. वह भी गिर पड़ा. इसी दौरान ट्रेलर बहन को रौंदते हुए वहां से भाग निकला. बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई. बता दें कि मृतका की शादी कैलाशनगर के एक युवक से दिसंबर में होने वाली थी. उसकी इंगेजमेंट हो चुका था.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Published at:15 May 2022 11:08 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.