✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गांव की सरकार : एक भी वोट बोगस न पड़े, इसलिए मतदान केंदों पर प्रशासन की पैनी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:35:53 PM

पलामू (PALAMU) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रथम चरण हेतु जिले में सुबह 7 बजे से ही मतदान प्रारंभ है. इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन मतदान का जायजा लेने उंटारी रोड के जोगा पंचयात पहुंचे. यहां उन्होंने बूथ संख्या 70, 71 व 72 में चल रहे मतदान कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र पर उपस्थित मतदान कर्मियों से संबंधित बूथ पर कुल मतदाताओं की जानकारी ली वहीं अबतक हुए मतदान प्रतिशत से भी अवगत हुए. उन्होंने मतदान कर्मियों से कहा कि एक भी बोगस वोट ना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए. उन्होंने मतदान कर्मियों को मतदान के समय गड़बड़ी फैलाने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही. 

 उंटारीरोड,मोहम्मदगंज,हैदरनगर,हुसैनाबाद के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

प्रथम चरण के मतदान के दिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने जिले के उंटारीरोड, मोहम्मदगंज, हैदरनगर, हुसैनाबाद के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान में लगे मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर बिना आई कार्ड के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं देने की बात कही. हालांकि उन्होंने कहा कि अगर कोई मतदाता का नाम सूची में दर्ज है लेकिन उस संबंधित मतदाता के पास एपिक कार्ड नहीं है ऐसी स्तिथि में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों के साथ उनको वोटिंग कराने की बात कही. इधर सदर एसडीओ राजेश कुमार साह ने भी उंटारी रोड के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया साथ ही मतदाताओं से बिना किसी भय के खुलकर मतदान करने की अपील की.

रिपोर्ट : ज़फर हुसैन, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.