✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गांव की सरकार : देवघर के तीन प्रखंडोंं में प्रथम चरण का मतदान जारी, बूथों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:10:16 PM

देवघर (DEOGHAR) :  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान चल रहा है. देवघर जिला के तीन प्रखंड देवघर, देवीपुर और मोहनपुर में पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गया है जो दोपहर बाद 3 बजे तक चलेगा. प्रशासन द्वारा मतदाताओं को सुलभ और सुरक्षित मतदान कराने का पूरी व्यवस्था की गई है. जिला के तीनों प्रखंड में कुल 848 बूथ बनाएं गए हैं जहां 3 लाख 7 हज़ार 495 मतदाता इनमें 1 लाख 62 हज़ार 210 पुरुष और 1 लाख 45 हज़ार 285 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

3392 मतदान केंद्र पर वोटिंग जारी

इसके लिए 848 मतदान दल और 158 सेक्टर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है. देवघर के 285 मोहनपुर के 351 और देवीपुर प्रखंड अंतर्गत 212 मतदान केंद्र पर 3392 मतदान कर्मियों द्वारा मतदान संपन्न कराया जाएगा.जिला उपायुक्त और एसपी द्वारा मतदान कार्य का मोनिटरिंग की जा रही है.

1500 जवान तैनात किए गए

शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने के लिए 1500 से अधिक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. गांव की सरकार चुनने के लिए नए मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. हर वर्ग खासकर बड़ी संख्या में महिलाएं सुबह से ही अपने मत का प्रयोग कर रही है. मतदान करने वाले गांव के विकास के नाम पर मत दे रहे हैं.

रिपोर्ट :  रितुराज सिन्हा ,देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.