✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या हैं हैडलाइंस

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:31:53 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें शनिवार दिनांक 14 मई को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं

 तोपचांची, टुंडी और पूर्वी टुंडी प्रखंड में आज होगा मतदान : पंचायत चुनाव के पहले चरण में शनिवार की सुबह 7:00 बजे से राज्य के 21 जिलों में 72 प्रखंडों की 1127 ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू होगा. दिन के 3:00 बजे तक चलने वाले मतदान में कुल 52 22815 मतदाता 30221 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे. चुनाव से पहले ही 6231 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं जबकि 707 पदों पर एक भी नामांकन नहीं हुआ है. (प्रभात खबर)

 संजीव सिंह की एसएलपी सुप्रीम कोर्ट में खारिज : सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के स्पेशल लीव पिटिशन को खारिज कर दिया है. इसके साथ ही मामले में चश्मदीद गवाहों के द्वारा प्रति परीक्षण की मांग खत्म हो गई है. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में संजीव सिंह द्वारा दायर एसएलपी पर सुनवाई हुई. (प्रभात खबर)

 हार्ड कोक  व्यवसाई के स्टाफ से सरेआम छीने 9:50 लाख : बैंक मोड़, मटकुरिया रोड स्थित दोकानिया बिल्डिंग के बाहर हार्ड कोक कारोबारी राहुल डोकनिया के ऑफिस स्टाफ से शुक्रवार को बाइक सवार दो अपराधी साढ़े नौ लाख छीनकर फरार हो गए. घटना के तुरंत बाद स्टाफ ने बैंक मोड़ पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और पीड़ित से घटना की जानकारी ली है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है. पुलिस इसी के आधार पर क्षेत्र में सघन जांच अभियान चला रही है. (प्रभात खबर)

 शहर में अब दो बार मिलेगा पानी : शहर में अब दो बार पानी मिलेगा. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दो बार पानी की आपूर्ति करेगा. शहर वासियों को काफी हद तक अब जल संकट नहीं झेलना होगा. प्रयाप्त पानी मुहैया कराने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से पानी की आपूर्ति की जाएगी. वह भी समस्या वाले क्षेत्रों में. इतना ही नहीं ,ओवरफ्लो भी दो-तीन घंटे से अधिक देर तक किया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके. (हिंदुस्तान)

 झरिया मास्टर प्लान की 30 मई को समीक्षा करेगी सचिवों की समिति : झरिया मास्टर प्लान के संशोधित प्रारूप को कैबिनेट की स्वीकृति के पूर्व 30 मई को सचिव की समिति के साथ बैठक में कैबिनेट सचिव समीक्षा करेंगे. यह बैठक अहम है .कैबिनेट कक्ष में बैठक होगी .गठित कमेटी के सदस्यों को भी बुलाया गया है या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी लोग जुड़ेंगे. बैठक अपराहन 3:00 बजे से होगी. (हिंदुस्तान)

 साढ़े 3 साल में भी बीटेक की डिग्री ले पाएंगे आईआईटी छात्र : आईआईटी आईएसएम ,धनबाद के स्टूडेंट्स अब से साढ़े तीन साल में भी बीटेक की डिग्री हासिल कर पाएंगे. बशर्ते उन्हें इसके लिए जरूरी क्रेडिट पूरा करना होगा. यह क्रेडिट में गर्मी की छुट्टियों के दौरान संस्थान में रहकर पढ़ाई कर हासिल कर सकते हैं. इसके लिए कई प्राध्यापक भी संस्थान परिसर में ही गर्मी की छुट्टियों के दौरान मौजूद रहेंगे. इस संबंध में डीन प्रोफेसर चिरंजीव कुमार ने नोटिफिकेशन जारी किया है.    (दैनिक भास्कर)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.