धनबाद(DHANBAD) - दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की कमीशनिंग के लिए 13.05.2022 से 31.05.2022 तक प्री-एनआई/एनआई कार्य के मद्देनजर इस स्टेशन से गुजरने वाली पूर्व मध्य रेल की ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है:
परिचालन रद्द की गई ट्रेनें: 24.05.2022 से 31.05.2022 तक आद्रा से खुलने वाली 08641 आद्रा-बरकाकाना पैसेंजर स्पेशल ,24.05.2022 से 31.05.2022 तक बरकाकाना से खुलने वाली 08642 बरकाकाना-आद्रा पैसेंजर स्पेशल ।3. 27.05.2022 से 31.05.2022 तक चक्रधरपुर से खुलने वाली 18116 चक्रधरपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो एक्सप्रेस ।27.05.2022 से 31.05.2022 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो से खुलने वाली 18115 नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो-चक्रधरपुर एक्सप्रेस ।5. 27.05.2022 से 31.05.2022 तक खड़गपुर जं. से खुलने वाली 18023 खड़गपुर जं -नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो एक्सप्रेस ,28.05.2022 से 01.06.2022 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो से खुलने वाली 18024 नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो-खड़गपुर जं. एक्सप्रेस ।
30.05.2022 को हावड़ा से खुलने वाली 18627 हावड़ा-रांची एक्सप्रेस , 30.05.2022 को रांची से खुलने वाली 18628 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस
परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें: 24.05.2022 को एर्णाकुलम से खुलने वाली 22643 एर्णाकुलम-पटना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया हिजली-टाटानगर-चाण्डिल-अनारा-जयचंडीपहाड़- आसनसोल के रास्ते चलेगी , 13.05.2022 से 31.05.2022 तक धनबाद से खुलने वाली 13301 धनबाद-टाटा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रूकनी-अनारा के रास्ते चलेगी ,13.05.2022 से 31.05.2022 तक टाटा से खुलने वाली 13302 टाटा-धनबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया अनारा-रूकनी के रास्ते चलेगी.
.jpeg)