✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

संवैधानिक पद पर बैठकर असंवैधानिक बयान दे रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन. दीपक प्रकाश

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:26:12 PM

रांची (RANCHI) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने शुक्रवार  मुख्यमंत्री के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि "भाजपा को वैसा ही जवाब देंगे जैसा रूस को यूक्रेन ने दिया." प्रकाश ने कहा कि भ्रष्टाचार में चौतरफा घिरे मुख्यमंत्री काफी घबराए हुए हैं. अपनी कुर्सी जाने के भय का प्रभाव उनके बयानों में स्पष्ट झलक रहा है.

उन्होंने कहा कि लगता है उन्हें एहसास नहीं है कि वे अभी मुख्यमंत्री है, और उन्हें भारत की विदेश नीति पर इसतरह  बोलने का संवैधानिक अधिकार नही है. प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा पर हमला करने को स्वतंत्र हैं. वर्तमान राज्य सरकार अपने गठन के साथ ही पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं को बिना कारण परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. कई कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है. 300 से अधिक कार्यकर्ताओं पर गलत मुकदमे दर्ज हुए हैं. इस सरकार ने राष्ट्रद्रोह के मुकदमे करने में देर नहीं की. 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि और ये सब कार्रवाई हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों और वादा खिलाफी पर आवाज उठाने के लिये की गई. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपने प्राप्त अधिकारों का दुरुपयोग कर ले, लेकिन राजनीतिक लड़ाई को अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जोड़ना राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक लड़ाई पक्ष विपक्ष के बीच चलती रहेगी, लेकिन ऐसे बयान देने से मुख्यमंत्री को बचना चाहिए और ऐसे असंवैधानिक बयान के लिए माफी भी मांगनी चाहिये.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.