✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टेल्को और गोलमुरी में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:28:00 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर' टेल्को थाना पुलिस ने टेल्को में आइएसडब्ल्यूपी में काम करने वाले नरेश पाल चौधरी के क्वार्टर से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में गोलमुरी थाना क्षेत्र के टीनप्लेट नानक नगर का रहने वाला रवि और बिरसानगर थाना क्षेत्र के शिशु विद्या मंदिर के पास बिरसानगर जोन नंबर 1 बी का रहने वाला अंकित कुमार सिंह है.

चोरी के सामान  की बरामदगी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि इसके पास से एक मोबाइल, सोनी कंपनी का एक टीवी, चोरी की एक एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक फर्जी वाहन नंबर प्लेट, एक टेंपो, एक इंडक्शन चूल्हा, एक रूम हीटर , सोने का एक जोड़ा टॉप्स, सोने का कान का एक जोड़ा झुमका, एलइडी टीवी आदि बरामद हुआ है. जिस मालवाहक टेंपो से सामान ले जाया गया है उसे भी ज़ब्त कर लिया गया है. टेल्को थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि इन आरोपियों ने गोलमुरी में 10 मई को आशीष कुमार चौधरी के घर से ताला तोड़कर लगभग नकदी व जेवरात समेत दो लाख रुपए का सामान पार कर दिया था. इसके पहले 14 मार्च को गोलमुरी थाना क्षेत्र के ओल्ड केबल टाउन में शैफाली रोड पर राजारानी बिरूली के घर से गहना पार कर दिया था.  

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.