✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गांव की सरकार, मतदान कर्मी मुस्तैद, शांतिपूर्ण महौल में पंचायत चुनाव कराने का दावा

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:25:31 PM

देवघर (DEOGHAR) : जिला में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार को मतदान होना है. देवघर जिला के तीन प्रखंड देवघर, देवीपुर और मोहनपुर में पहले चरण में मतदान होना है. इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. अहले सुबह से तीनों प्रखंड में चुनाव कराने के लिए मतपेटियों के साथ मतदान कर्मियों को रवाना किया गया. स्थानीय कुमैठा स्टेडियम से सुरक्षा बलों के साथ डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसपी सुभाष चंद्र जाट की मौजूदगी में मतदान कर्मी अपने अपने मतदान केंद्र की ओर रवाना हुए.

शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में होगा मतदान- डीसी

बता दें कि जिला के तीनों प्रखंड में कुल 848 बूथ पर कल सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान करवाया जाएगा. इसके लिए 848 मतदान दल और 158 सेक्टर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है. देवघर के 285, मोहनपुर के 351 और देवीपुर प्रखंड अंतर्गत 212 मतदान केंद्र पर 3392 मतदान कर्मियों द्वारा मतदान संपन्न कराया जाएगा. जिला उपायुक्त और एसपी दोनों ने बताया कि शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. इसके लिए प्रतिनियुक्ति कर्मी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा चुका है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.