रांची (RANCHI) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के माइनिंग लीज मामले की सुनवाई शुक्रवार को आंशिक तौर पर हाईकोर्ट में हुई. शेल कंपनी के बारे में भी अब सुनवाई होगी. 17 मई को मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की खंडपीठ विशेष सुनवाई करेगी.
झारखंड हाईकोर्ट ने यह माना कि माइनिंग लीज और शेल कंपनी की एक साथ सुनवाई की जानी चाहिए. इसलिए 17 मई की तारीख तय की गई है. मालूम हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ माइनिंग लीज आवंटन मामले में शिव शंकर शर्मा ने एक जनहित याचिका दायर की है.
