रांची(RANCHI)- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ग्यारहवीं कक्षा की 9 मई को होने वाली गणित परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हो गये थे. इस मामले में बोकारो के विनय उत्पल को गिरफ्तार किया गया है. विनय उत्पल पर आरोप है कि उसने प्रश्न पत्र को यूट्यूब पर शेयर कर लीक किया. विनय को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. विनय उत्पल को बोकारो के आत्मा बस्ती से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उसके पास से 1 मोबाइल, एक लैपटॉप और बहुत सारे प्रश्न पत्र संबंधी चैट और वीडियो बरामद किया है. पुलिस विनय उत्पल पूछताछ कर रही है. पत्र लीक मामले की तह में जाने का प्रयास कर रही है.
BREAKING: JAC के प्रश्न पत्र लीक मामले में बोकारो का विनय उत्पल गिरफ्तार

Published at:12 May 2022 02:13 PM (IST)
Tags:News