धनबाद (DHANBAD) : बिहार के सासाराम से टमाटर लेकर बंगाल हुगली जा रहा पिकअप वैन तोपचाची थाना क्षेत्र के बाकापुल के समीप दुर्घटना ग्रस्त हो गया. इसके बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़ फरार हो गया. वहीं खलासी गाड़ी में ही फंसा रहा. इस दौरान टमाटर पूरे रोड में बिखर गया. आने जाने वाले लोगों ने जमकर टमाटर की लूट की. जिसे जो मिला उसी में टमाटर को भरने लगा. बाद में ग्रामीणों ने खलासी को बाहर निकाला और तोपचाची थाना को सूचना दी. स्थानीय पुलिस मौके में पहुंच कर पिकअप वैन को अपने कब्जे में लिया और उप चालक को इलाज के लिए निजी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.
रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद
