✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टाटा-रांची मार्ग पर सड़क दुर्घटना : मरने वालों की संख्या हुई चार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:25:33 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - गुरुवार तड़के सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल थाना के टाटा-रांची मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक और घायल की मौत इलाज के दौरान जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में हो गई. बता दें कि सड़क दुर्घटना में अब तक कुल 4 लोगों की मौच हो चुकी है.

हर संभव सहयोग का आश्वासन

घटना की जानकारी मिलते ही ईचागढ़ विधायक सविता महतो एमजीएम अस्पताल पहुंची और घायलों का हाल जाना. गंभीर रूप से घायल चार मरीजों को बेहतर इलाज के लिए विधायक सविता महतो ने रिम्स रेफर कराया. विधायक ने कहा घायलों को हर संभव सहयोग किया जाएगा. उन्होंने अस्पताल में इलाजरत बाकी अन्य घायलों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

क्या है मामला

बता दें कि गुरुवार को बारात से लौट रहा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया था. इससे 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से एमजीएम अस्पताल लाया गया था. यहां एक और व्यक्ति की मौत हो गई. सभी उरमाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.