लातेहार (LATEHAR) : झारखंड मुक्ति मोर्चा के बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष दिलशेर खान के हत्या कांड मामले में लातेहार पुलिस को सफलता हासिल हुई. मामले में पुलिस ने दो टीपीसी उग्रवादियों सनोज उरांव उर्फ प्रमोद उरांव और सनोज उरांव उर्फ प्रमोद उरांव को गिरफ्तार किया है. बता दें कि बालूमाथ थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल को झारखंड मुक्ति मोर्चा बालूमाथ के प्रखंड अध्यक्ष दिलशेर खान की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी.
लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने इस बाबत बुधवार को मीडियो का जानकारी देते हुए कहा कि उग्रवादियों के पास से पुलिस ने हथियार्र कारतूस आदि भी बरामद किए हैं. एक 7.65 का पिस्टल, 7.65 एमएम का तीन जिंदा कारतूस, 7.65 एमएम का खोखा व एक मोबाइल फोन पुलिस ने उग्रवादियों के पास से बरामद किया है.
.jpeg)