☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कुख्यात नक्सली कृष्णा हांसदा  ग्रुप का एक नक्सली गिरफ्तार, नक्सलियों का राशन-पानी भी जब्त

कुख्यात नक्सली कृष्णा हांसदा  ग्रुप का एक नक्सली गिरफ्तार, नक्सलियों का राशन-पानी भी जब्त

गिरिडीह (GIRIDIH) -  गिरिडीह पुलिस को बुधवार अहले सुबह एक बड़ी सफलता मिली है. गिरिडीह पुलिस और मधुबन सीआरपीएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन में हार्डकोर नक्सली जीतलाल मरांडी को दबोचा है. इसके बाद जीतलाल निशानदेही पर ही मधुबन थाना इलाके के बंदखारो गांव में छापेमारी कर माओवादियों के रसद पानी को भी जब्त किया.

जानिए मामला

बता दें कि एसपी अमित रेनू को मिली गुप्त सूचना और एएसपी गुलशन तिर्की के नेतृत्व में पुलिस और सीआरपीएफ को ये सफलता बुधवार की अहले सुबह मिली. जब गिरफ्तार नक्सली जीतलाल मरांडी ने निशानदेही पर पुलिस ने मधुबन थाना इलाके के बंदखारो गांव में छापेमारी की. जानकारी के अनुसार जीतलाल ने गिरफ्तारी के बाद एएसपी गुलशन को जानकारी दी गई थी कि बंदखारो गांव में इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा दस्ते के कई नक्सली बैठक कर रहे हैं. इसके बाद ही एएसपी के नेतृत्व में गांव में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. इसके दौरान गांव के जंगल इलाके से रसद जब्त किया गया. वहीं पुलिस भी ऐसा मानकर चल रही है कि पुलिस के आने से पहले नक्सली फरार होने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सली जीतलाल मरांडी निमियाघाट  का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस उसे पूछताछ करने में जुटी हुई है.

रिपोर्ट : दिनेश कुमार,गिरिडीह

Published at:11 May 2022 11:56 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.