✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

GOOD NEWS : JSSC ने निकाली नगरपालिकाओं के लिए बंपर वैकेंसी

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 1:43:49 PM

रांची (RANCHI) : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानि JSSC ने नगर पालिकाओं में बंपर वैकेंसी निकाली है. 914 पदों पर कर्मचारियों की बहाली होगी. 30 मई से लेकर 29 जून तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है. दो जुलाई की मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जा सकता है.

इन पदों पर होगी नियुक्ति

गार्डेन अधीक्षक - पांच पद

 वेटनरी ऑफिसर – 10 पद

सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर – 24 पद

 सेनेटरी सुपरवाइजर – 645 पद

राजस्व निरीक्षक - 184

विधि सहायक - 46 पद

परीक्षा शुल्क : सामान्य वर्ग के 100 रुपये का परीक्षा शुल्क निर्धारित है. वहीं  एसटी व एससी अभ्यर्थियों के लिए 50 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित है.

यह है परीक्षा का पैटर्न

ओएमआर आधारित परीक्षा एक चरण में (मुख्य परीक्षा) होगी. लिखित परीक्षा में तीन पत्र होंगे. परीक्षा तीन पालियों में ली जायेगी. लिखित परीक्षा में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव और मल्टी आंसर क्वैश्चन यानि एमएक्यू आधारित होंगे. माइनस मार्किंग भी होगी. प्रथम पत्र भाषा ज्ञान, द्वितीय पत्र जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा तथा तृतीय पत्र तकनीकी/विशिष्ट विषय एवं सामान्य ज्ञान का होगा. पहले पत्र में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाने वालों का ही पत्र-दो व पत्र-तीन का मूल्यांकन होगा.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.