25 वर्षो बाद ग्रामीण भारत की परिकल्पना, ग्रामीण विकास और कृषि प्रक्षेत्र का विजन डॉक्यूमेंट बनेगा
रांची- भारत सरकार अग्रगामी विकास योजनाओं को लेकर हमेशा से तैयारी करती रहती है. केंद्र की मोदी सरकार आजादी के 100 साल के भारत की रूपरेखा तैयार करने में लगी हुई है. 2047 में भारत कैसा होगा, अलग-अलग तरीके से इसके लिए मंथन और योजनाओं का सूत्रण किया जा रहा है.आने वाले समय में इन योजनाओं पर काम होंगे.
2047 के ग्रामीण भारत पर फोकस
भारत सरकार का ग्रामीण विकास मंत्रालय सभी राज्यों के साथ वर्चुअल बैठक कर विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए विभागों को कहा है.इस कड़ी में आयोजित इस बैठक में ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ी सभी संस्थाओं को से अपने अपने क्षेत्र की प्राथमिकताओं पर चर्चा की. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव एन एन सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार 2047 में ग्रामीण क्षेत्र और कृषि प्रक्षेत्र के विकास से संबंधित योजनाओं को तैयार करने में लगी है. इसमें प्रत्येक राज्य को अपने क्षेत्र के हिसाब से जरूरतों का हवाला देते हुए प्रारूप तैयार करना है.
डॉक्यूमेंट किए जाएंगे तैयार
इस बैठक में झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी के अलावा जेएसएलपीएस,मनरेगा के भी अधिकारी शामिल हुए. केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुरूप आने वाले 25 साल यानी 2047 तक के लिए डाक्यूमेंट्स तैयार किए जाएंगे.
