✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ठेकेदार के घर दिनदहाड़े चार लाख की चोरी, भनक तक नहीं लगी पड़ोसियों को. एक हिरासत में

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:13:20 PM

गिरिडीह ( GIRIDIH) -  शहर के सिहोडीह के नए उसरी नदी पुल के समीप ठेकेदार अशोक कुमार के घर मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े अपराधियों ने चोरी कर लिया. हैरानी की बात तो यह रही कि अपराधियों ने सिहोडीह के जिस घर पर चोरी किया. वो इलाका काफी व्यस्त है, इतना ही नहीं कुछ दुकान ऐसे भी जहां हर वक्त भीड़ रहता है. तो हर प्रकार के वाहनों का आना-जाना लगा रहता है. इसके बाद भी सिहोडीह के ठेकेदार के घर चार लाख से अधिक की चोरी कर अपराधी फरार हो गए और ठेकेदार के आसपास के पड़ौसियों को भी भनक तक नहीं लगी. जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. इस दौरान ठेकेदार अशोक कुमार के संदेह के आधार पर एक सिनेमा हाॅल के कर्मी समेत कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है. और पूछताछ कर रही है. लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है. घटना दोपहर करीब ढाई बजे का बताया जा रहा है. जब गृहस्वामी और ठेकेदार अशोक कुमार अपने किसी काम से मुफ्फसिल थाना ही गए हुए थे. इस दौरान थाना से करीब डेढ़ घंटे बाद लौटा, तो देखा कि मेन गेट के बाद घर के भीतर घुसने वाले गेट का ताला अपराधियों ने कटर मशीन से काट कर घटना को अंजाम दिया है और घर के भीतर के अलग-अलग कमरों में रखे अलमारियों के लाॅक को भी कटर मशीन से काट कर अलमारी में रखे तीन लाख से अधिक के सोने और चांदी के जेवरात के साथ एक लाख रुपयों की चोरी हो चुका है. ठेकेदार अशोक कुमार के अनुसार अपराधियों ने इस दौरान हर अलमारी को खंगाला, और अलमारी में रखे जेवरात की चोरी कर ली. कुछ कमरों में घर की महिलाओं के जेवरों के साथ कई और पुराने जेवर पड़े हुए थे। तो अपराधियों ने इनसे भी हाथ साफ कर लिया. चोरी के बाद जेवरों के बाॅक्स को कमरों में ही फेंक दिया. ठेकेदार अशोक पिछले ढाई माह से सिहोडीह स्थित इस घर पर अकेले रह रहे थे. ठेकेदार अशोक के अनुसार घर के कमरे से चोरी हुआ एक लाख नगद रुपए को सोमवार को उनके किसी करीबी ने दिया था. जो चोरी हो गया.
 

रिपोर्ट - दिनेश कुमार, गिरिडीह.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.