✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

24 घंटे के भीतर हुआ हत्याकांड का खुलासा, नाबालिग सहित सभी 6 आरोपी धराए

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:10:28 PM

लोहरदगा (LOHARDAGA) : कुडू थाना क्षेत्र के जीमा गांव में भाजपा नेता रतनु महतो की हत्या का पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर खुलासा कर दिया. मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है.

 एसपी आर रामकुमार ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि शूटर बुलाकर जमीनी विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. मामले में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है.  मामले में एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक बाइक और छह मोबाइल फोन बरामद किया गया. मुख्य आरोपी सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी मुकेश गंझु, वीरेन्द्र महतो, किशुन महतो, राजू महतो और प्रकाश महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.




 रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.