☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, कई घायल, सूचना के बाद भी चैन की नींद सोते रहे थानेदार साहब !

बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, कई घायल, सूचना के बाद भी चैन की नींद सोते रहे थानेदार साहब !

गिरिडीह (GIRIDIH) : तिसरी थाना के पपीलों गांव सड़क मार्ग पर बरातियों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. इसमें कुछ लोग गाड़ी के नीचे ही दब गए. गाड़ी पलटने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. जब घटना की सूचना गिरिडीह के तिसरी थाना पुलिस को देने के लिए उनके नंबर पर स्थानीय लोगों ने कई बार कॉल किया तो हर बार थाना के पुलिस कर्मियों द्वारा यही जवाब मिला कि तिसरी थाना प्रभारी सोए हुए हैं. सुबह आठ बजे उठने के बाद वो घटनास्थल जाएंगे. इस बीच बाराती गाड़ी के पलटने से घायल लोग कुछ देर सड़क पर ही तड़पड़ते रहे. लेकिन तिसरी थाना पुलिस अपनी नींद में सोई रही.

मौके पर नहीं पहुंची पुलिस

घायल लोगों के हालत खराब होते देख इस दौरान स्थानीय लोग सामने आए और गाड़ी के नीचे दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकाल कर इलाज के लिए स्वास्थ केंद्र भिजवाया. वहीं पलटी हुए गाड़ी को उठाने के लिए जेसीबी का सहारा लिया गया. घटना मंगलवार की अहले सुबह की है जब बरातियों से भरा गाड़ी तिसरी के पंडरिया गांव से  पपीलो गांव जा रहा था. इसी दौरान ये घटना हुई. जानकारी के अनुसार ड्राइवर शराब के नशे में तेज गति में गाड़ी चला रहा. जिसके कारण बारातियों से भरा गाड़ी पपीलो गांव से कुछ दूर पहले पलटी मार दी.  

रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह

Published at:10 May 2022 03:30 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.