✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खबर का असर : हरकत में आया प्रशासन, बनेगा पुल, पेयजल की समस्या होगी दूर

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:30:17 AM

सिमडेगा (SIMDEGA) : सिमडेगा जिले में अवस्थित कोलेबिरा प्रखंड के रसिया पंचायत के पंडरी पानी गांव में जान जोखिम में डालकर लकड़ी के पुल से पार करते एवं गांव के लोग आजादी के इतने साल बाद भी ढिबरी युग में जीने की खबर के साथ पानी की समस्या को द न्यूज पोस्ट ने “फिसड्डी विकास : न सड़कें, ना पानी, ढ़िबरी युग में जी रहे झारखंड के ये गांव” शीर्षक से प्रकाशित किया था. इसके बाद प्रकाशन हरकत में आया. प्रशासन  ने मौके का मुआयना किया और ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना.

बहाल होंगी सुविधाएं, दूर होंगी समस्याएं 

प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार व  अंचलाधिकारी हरीश कुमार ने ग्रामीणों से कहा उच्च अधिकारियों से बात करते हुए समस्याओं से अवगत कराते हुए आवागमन के लिए देवनदी में पुल व गांव तक बिजली पहुंचाने की बात कही. इसके अलावा पेयजल की समस्या को लेकर कूप की मरम्मत की बात कही. साथ ही पेयजल विभाग से बात कर डीप बोरिंग कराते हुए पेयजल की समस्या का निराकरण कराने का वादा किया. इसके अलावा जिन ग्रामीण जिनके पास 50 डिसमिल से ज्यादा जमीन हो, उन्हें आम बागवानी के लिए आवेदन देने को कहा.

रिपोर्ट : अमित रंजन, सिमडेगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.