✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हेमंत सरकार गिराने की साजिश के विरोध में झामुमो ने भाजपा और केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:01:11 PM

चाईबासा ( CHAIBASA) -    भाजपा एवं केन्द्र सरकार द्वारा एक सुनियोजित साजिश के तहत देश के संवैधानिक संस्थाओं और केन्द्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर तथा तरह तरह के हथकंडे अपना कर हमारे लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री, पार्टी के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन जी को बदनाम करने और जनता के द्वारा चुनी हुई राज्य सरकार को अस्थिर करने की साजिश की जा रही है. झामुमो केन्द्रीय समिति के निर्देशानुसार सोमवार को भाजपा एवं केन्द्र सरकार के इस कुकृत्य के विरोध में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा और केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया जाना है. इसी क्रम में आज जिला मुख्यालय चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक में झामुमो प० सिंहभूम जिला समिति के द्वारा भाजपा और केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया गया.

 चुनी सरकार को अस्थिर करने की साजिश

झारखंड में आदिवासी मुख्यमंत्री को भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही है. जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को अस्थिर करना या गिराने की साजिश करना जनादेश का अपमान है ऐसा करके भाजपा और केन्द्र सरकार राज्य के विकास और सरकार के कामकाज को बाधित करना चाहता है . भाजपा और केन्द्र सरकार के कुकृत्य के खिलाफ झामुमो जोरदार उलगुलान के लिए तैयार है, भाजपा के साजिश को झामुमो कार्यकर्ता और झारखंड की जनता किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगा . इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और राज्य की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि इस मामले को जनता के बीच ले जा कर भाजपा तथा केन्द्र सरकार के षड्यंत्रों का भण्डाफोड  करें और इसके खिलाफ उलगुलान के लिए तैयार रहें. पुतला दहन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव, जिला सचिव सोनाराम देवगम, भुवनेश्वर महतो, इकबाल अहमद, राहुल आदित्य, प्रेम गुप्ता, विश्वनाथ बाड़ा, डोमा मिंज, उदय विरुली, साधुचरण विरुली, सुभाष भंज, संदीप बोयपाई, नारायण देवगम, मनोज लागुरी, डिम्बू तियु, मुन्ना खान, मो० शहादत,  जयसिंह पुरती, मो० फिरोज, हिमांशु कुमार राय, सतीश सुंडी, मानाराम कुदादा, हेलेना देवगम, सोनी कुमारी, अभिराम सिंह देवगम, मो० तहसीन, सन्नी उरांव, ताराकांत सिजुई, उदय जयसवाल, बागुन सावैंया, राजू पुरती, अरुण ठाकुर, दीपक प्रधान, सरवर नेहाल, दुर्गा चरण पाड़ेया, लाला राउत, अर्जुन बानरा, महावीर प्रसाद गुप्ता, वीरसिंह दास, जगदीश गोप, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. 

रिपोर्ट - अविनाश कुमार, चाईबासा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.