✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरों पर ......

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:06:43 PM

धनबाद(DHANBAD) -  कंपटीशन कंपनी ऑफ इंडिया (सीसीआई) की टीम धनबाद से चली गई है लेकिन टीम की धमक की गूंज अभी भी सुनाई दे रही है.  सूत्रों के अनुसार बीसीसीएल में काम कर रही पांच आउटसोर्सिंग कंपनियों के ऑनर सहित सीनियर अधिकारियों का मोबाइल कॉल डिटेल्स एजेंसी निकाल रही है.  सूत्र बताते हैं कि इसमें फॉरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है.  बड़े टेंडर को मैनेज करने के नाम पर हुए खेल की तह तक जाने की कोशिश में कुछ दूसरी केंद्रीय एजेंसियों से भी सहयोग मांगा गया है. 

धनबाद(DHANBAD) - बाघमारा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है.  चोरी गई तीन बाइकों को बरामद किया गया है और चोरी की घटनाओं में शामिल तीन की गिरफ्तारी भी हुई है.  बरामद बाइक में दो  की पहचान डुमरा से चोरी हुई बाइक के रूप में की गई  है ,जबकि  तीसरी बाइक  के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.  गिरफ्तार बदमाशों में सौरव यादव और विक्रम कुमार, जो हरिहरपुर थाना के निवासी हैं और तीसरा आमिर हुसैन बोकारो का रहने वाला बताया जाता है. 

धनबाद(DHANBAD) - बीसीसीएल बोर्ड की बैठक में भाग लेने धनबाद पहुंचे स्वतंत्र निदेशक राम कुमार राय ने आज यहां कहा कि कोयले की जबरदस्त चोरी हो रही है और इस चोरी में प्रशासन, पुलिस की मिलीभगत है.  नहीं तो, पुलिस के सामने इस तरह से कोयले की चोरी नहीं होती.  उन्हें कुछ फुटेज प्राप्त हुआ है, जिसमें दिख रहा है कि एक एक जगह पर 500 लोग जमा होकर कोयला चोरी कर रहे हैं और पुलिस और सीआईएसएफ मूकदर्शक बने हुए है. उन्होंने कहा कि बीसीसीएल के लिए यह त्राहिमाम की स्थिति है.  

धनबाद(DHANBAD) - दिव्यांग बच्चों के  विशेष स्कूल पहला कदम के  बच्चों ने समूचे झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुवे दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नेशनल गेम्स में भाग लिया और मैडल जीता. आज  बच्चों का  सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रेनू दुदानी ने बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया.   राजीव कुमार पति ने शार्ट पुट में झारखंड के लिए सिल्वर मेडल जीता है. साथ ही साथ  सूरज कुमार 100  मीटर दौड़ में सेमी फाइनल तक पहुंचे.  

धनबाद(DHANBAD) - बीसीसीएल अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं का धरना आज 15 वें  दिन भी जारी रहा.  सभी आंदोलनकारी रोजगार की आस में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए है.  धरना का नेतृत्व अप्रेंटिस संघ के महामंत्री सूरज कुमार ,विमल रवानी, पवन साहू, सुनील कुमार गुप्ता ,कौशल किशोर कर रहे है.  आंदोलनकारियों का कहना है कि कंपनी में कई टेक्निकल पद रिक्त है. आउटसोर्सिंग और ठेकेदारों के जरिए कंपनी कार्य करवा रही है और स्थानीय युवा बेरोजगार बैठे हुए है.  सूरज कुमार का कहना है कि कंपनी अगर तत्काल संविदा पर रोजगार मुहैया नहीं कराती है तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य  होंगे.  आज के आंदोलन में मनोबल बढ़ाने के लिए पूर्व विधायक अरूप चटर्जी भी पहुंचे और उन्होंने आंदोलनकारियों की मांग को जायज बताया.

धनबाद(DHANBAD)   निजी अस्पतालों में आईएमए के आह्वान पर आज   सभी सेवा बंद है.  जिले  के सभी जांच घर भी बंद रखे गए हैं. लगातार व्यवसायी वर्ग से लेकर डॉक्टर्स को धमकी, उनपर हमला, रंगदारी  कॉल भेज कर रंगदारी मांगी जा रही है.  यहां की गिरती कानून व्यवस्था को लेकर निजी अस्पताल संचालकों ने हड़ताल कर विरोध जताया.धनबाद में रंगदारी और हमला को लेकर व्यवसायी वर्ग में खासा आक्रोश  है.

धनबाद(DHANBAD) |  एक तरफ अपनी दुकान और जमीन बचाने के लिए बाघमारा का एक परिवार पिछले 6 दिन से धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर अनशन पर है ,वहीं दूसरी ओर आज विधायक ढुल्लू महतो ने भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह जमीन उन लोगों की है ही नहीं.  आसान पर बैठे परिवार को ही अतिक्रमणकारी बताया.  विधायक के अनुसार यह  जमीन शांति देवी नामक महिला की है.  प्रेस कॉन्फ्रेंस में शांति देवी भी मौजूद थी.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.