✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर देवघर में जुटेंगे तीन राज्यों के पुलिस-प्रशासन के अधिकारी

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:05:28 PM

देवघर(DEOGHAR): देवघर में कल आईएएस और आईपीएस का जुटान होने जा रहा है. बिहार, झारखंड ही नही बंगाल के भी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का जमावड़ा लगेगा. दरअसल, पंचायत चुनाव का सफल समापन और इस वर्ष आयोजित होने वाली श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा और विधि व्यवस्था बनाए रखने में सरकार कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहती. इसी के मद्देनजर संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त चंद्र मोहन प्रसाद कश्यप की अध्यक्षता में इंटर स्टेट बैठक का आयोजन कल देवघर परिसदन में आयोजित होगा.

बंगाल और बिहार के भी कई डीएम और एसपी रहेंगे मौजूद

इस बैठक में संताल परगना प्रक्षेत्र के डीआईजी के अलावा सभी 6 जिलों के डीसी और एसपी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा बंगाल से दुर्गापुर के पुलिस कमिश्नर, दुर्गापुर, मुर्शिदाबाद औऱ मालदा के डीआईजी सहित बर्दवान, मुर्शिदाबाद, बीरभूम और मालदा जिला के डीएम और एसपी शिरकत करेंगे. वहीं बिहार के भागलपुर, जमुई और बांका जिला के डीएम और एसपी के अलावा मुंगेर डीआईजी भी भाग लेंगे. सभी अधिकारियों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. खासकर पंचायत चुनाव के दरमियान बॉर्डर सीलिंग, असामाजिक तत्वों पर पैनी नज़र, सूचनाओं का आदान-प्रदान, आपसी सहयोग और श्रावणी मेला के दौरान बेहतर समन्वय स्थापित कर मेला को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.